मुंबई (ईएमएस)। सोने की कीमत में गिरावट ने निवेशकों के लिए नए मौके खोले हैं। वर्तमान में 24 कैरेट सोने की कीमत लगभग 1,56,630 रुपए प्रति 10 ग्राम है। इस आधार पर 2 लाख रुपए में निवेश करने पर आपको लगभग 12.77 ग्राम सोना मिलेगा। दिखने में यह मात्रा छोटी लग सकती है, लेकिन दीर्घकालिक निवेश में इसकी असली ताकत समय के साथ बढ़ने वाले रिटर्न में है। वित्तीय विशेषज्ञों के अनुसार सोना ऐतिहासिक रूप से 8–11 फीसदी सालाना रिटर्न देता रहा है। यदि आप 24 साल के लिए निवेश करते हैं, तो 2 लाख रुपए की रकम भविष्य में इस तरह बढ़ सकती है: अनुमानित सालाना रिटर्न 7 फीसदी (धीमी बढ़त), 2050 में संभावित कीमत 10.14 लाख रुपए, अनुमानित सालाना रिटर्न 9 फीसदी (औसत बढ़त) 2050 में संभावित कीमत 15.82 लाख रुपए और अनुमानित सालाना रिटर्न11 फीसदी (शानदार बढ़त) 2050 में संभावित कीमत 24.44 लाख रुपए। सोना महंगाई से सुरक्षा प्रदान करता है और शेयरों या क्रिप्टो की तुलना में स्थिर निवेश माना जाता है। नियमित निवेश और लंबे समय तक पकड़ इसे और भी लाभकारी बना सकते हैं। सतीश मोरे/07फरवरी ---