07-Feb-2026
...


इन्दौर (ईएमएस) सीने में हल्का दर्द होने के बाद दवा ले ड्यूटी पर पहुंचे युवक की फिर से सीने में उठे दर्द के बाद आएं हार्ट अटैक से मौत हो गई। घटना लसूडिया थाना क्षेत्र में देवास नाका स्थित टोयोटा शोरूम के गोडाउन की है। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मामला दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम हेतु भिजवाते कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार मृतक का नाम उत्तम पिता निर्मल उम्र अड़तालिस साल निवासी फिनिक्स सिटी, देवासनाका है। वह टोयोटा शोरूम के गोदाम में कार्यरत थे। शुक्रवार शाम ड्यूटी के दौरान अचानक उनके सीने में तेज दर्द उठा। उन्होंने तुरंत अपने साथी कर्मचारियों को इसकी सूचना दी, जो उन्हें लेकर नजदीकी निजी अस्पताल पहुंचे लेकिन वहां से प्रारंभिक जांच के बाद एम वाय अस्पताल रैफर कर दिया गया लेकिन उन्होने एमवाय अस्पताल पहुँचने से पहले रास्ते में ही दम तोड़ दिया। पुलिस को पूछताछ में मृतक के बेटे ने बताया कि पिता को सुबह से ही हल्का दर्द महसूस हो रहा था, लेकिन दवा लेने के बाद वे ड्यूटी पर चले गए थे। शाम को जब दोबारा दर्द बढ़ा, तो उन्हें अस्पताल ले जाया गया। परिजनों का आरोप है कि निजी अस्पताल के डॉक्टरों ने मरीज की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें तुरंत उपचार देने के बजाय एमवाय अस्पताल रेफर करने की औपचारिकता में समय बिताया। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच कार्रवाई शुरू कर दी है। आनंद पुरोहित/ 07 फरवरी 2026