कांकेर(ईएमएस)। जिले के चारामा थाना क्षेत्र अंतर्गत रतेसरा के पास सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। पुलिस के अनुसार दंतेवाड़ा निवासी चन्द्रेश कोर्राम (31) अपने दोस्त मिथलेश नाग के साथ बाइक से जा रहे थे। रतेसरा के नजदीक पहुंचने पर कांकेर की ओर से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसा इतना गंभीर था कि चन्द्रेश कोर्राम की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।