(बिलासपुर) 25.24 लाख अन्नदाताओं को मिलेगी अंतर की एकमुश्त राशि : बी.पी. सिंह बिलासपुर (ईएमएस)। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में हुई मंत्रिपरिषद की बैठक में समर्थन मूल्य पर धान बेचने वाले किसानों को रुपए 3100 प्रति क्विंटल की दर से अंतर की राशि होली से पूर्व एकमुश्त देने के निर्णय का भाजपा किसान मोर्चा ने स्वागत किया है। प्रदेश प्रवक्ता बी.पी. सिंह ने कहा कि यह फैसला सिद्ध करता है कि अन्नदाता का मान ही सरकार की पहचान है। लगभग रुपए10,000 करोड़ की राशि 25 लाख से अधिक किसानों के खातों में सीधे हस्तांतरित की जाएगी, जिससे किसानों को बड़ा आर्थिक संबल मिलेगा। उन्होंने बताया कि खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 में 25.24 लाख किसानों से 141.04 लाख मीट्रिक टन धान खरीदी कर सरकार ने नया रिकॉर्ड बनाया है। बीते दो वर्षों में कृषक उन्नति योजना के तहत रुपए25,000 करोड़ से अधिक का भुगतान किया जा चुका है, जो अब बढकऱ रुपए35,000 करोड़ से अधिक हो जाएगा। यह निर्णय किसानों की आर्थिक स्थिति मजबूत करेगा और होली पर खुशियां लेकर आएगा। मनोज राज 12 फरवरी 2026