राज्य
12-Feb-2026


पटना, (ईएमएस)। अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी ने बिहार में संगठन सृजन कार्यक्रम को लेकर जिलावार पर्यवेक्षकों की नियुक्ति की है। इस आशय की सूची जारी करते हुए सभी एआईसीसी ऑब्जर्वर को उनके जिले का आवंटन कर दिया गया है। संगठन सृजन कार्यक्रम में कुल 29 वरिष्ठ नेताओं की नियुक्ति की गई है। इसमें पश्चिम चम्पारण के लिए निलांशु चतुर्वेदी, पूर्वी चम्पारण-हिम्मत सिंह पटेल , शिवहर और सीतामढ़ी के लिए संजय चोकर, मधुबनी-अखिलेश शुक्ला, सुपौल एवं सहरसा के लिए विनोद सुलतानपुरी, अररिया एवं किशनगंज के लिए अफताब अहमद, पूर्णियाँ एवं मधेपुरा के लिए संजय कपूर, कटिहार- अरूण यादव, दरभंगा- संगीता वेनीवाल, मुजफ्फरपुर-मानस चौधरी, गोपालगंज-मकसूद खान, सिवान-मलेन्दर राजन, सारण-सत्यनारायण पटेल, वैशाली-डॉ. रागनी नायक, समस्तीपुर-अब्दुल हनान, बेगूसराय-ममन खान, खगडिया एवं मुंगेर के लिए राव दान सिंह, भागलपुर एवं बांका के लिए देवाशीष पटनायक, लखीसराय एवं जमुई के लिए समीना शेक, नालन्दा- रणविजय लोचव, पटना ग्रामीण-2 -भजन लाल जाटव, पटना शहर एवं पटना ग्रामीण-1 -अशोक सिंह, भोजपुर -अम्बा प्रसाद, बक्सर एवं कैमूर के लिए राजेश कछप , रोहतास -श्वेता सिंह, अरवल एवं जहानाबाद के लिए नीतू वर्मा सोई ,औरंगाबाद -राजेश ठाकुर, गया- योगेश दीक्षित, नवादा एवं शेखपुरा के लिए जयशंकर पाठक को निम्नलिखित जिला आवंटित किया गया है। संतोष झा- १२ फरवरी/२०२६/ईएमएस