पटना, (ईएमएस)। गुरुवार को जनता दल (यू) प्रदेश कार्यालय, पटना में महिला प्रकोष्ठ द्वारा आयोजित सदस्यता अभियान कार्यक्रम में विधानपरिषद के सत्तारूढ़ दल के मुख्य सचेतक संजय कुमार सिंह उर्फ गांधी जी ने बड़ी संख्या में महिला कार्यकर्ताओं को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता दिलाई और उन्हें उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाओं के साथ हार्दिक बधाई दी। इस अवसर पर उन्होंने सभी से अपील की कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के उल्लेखनीय कार्यों एवं उपलब्धियों को घर-घर तक पहुँचाएँ तथा जदयू को और अधिक सशक्त बनाएं। कार्यक्रम में बिहार सरकार की पूर्व मंत्री रंजू गीता, डॉ.भारती मेहता, चंदन कुमार सिंह, अनिल कुमार और वासुदेव कुशवाहा भी उपस्थित रहे। संतोष झा- १२ फरवरी/२०२६/ईएमएस