राज्य
12-Feb-2026


इन्दौर (ईएमएस) मुखबिर सूचना पर घेराबंदी कार्रवाई करते पुलिस ने छह जुआरियों को जुआं खेलते गिरफ्तार कर ताश की गड्डी सहित हजारों रुपये जब्त किए। मामला खजराना थाना क्षेत्र का है और ये जुआरी दरगाह के पीछे मैदान में जुआं खेल रहे थे।‌ पुलिस के अनुसार शाही तालाब दरगाह के पीछे स्टार चौराहे पर कुछ लोगों के जुआं खेलने की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंच थाना पुलिस टीम ने घेराबंदी कर इकबाल अली निवासी रोशन नगर, फरहान शाह निवासी पाकीजा ग्रीन, जावेद खान निवासी बाणगंगा, मतीशा निवासी नई खजूराबाद कॉलोनी, जयदीप निवासी लसूडिया और रोहित निवासी मांगलिया को पकड़ा। पुलिस ने इनके पास से ताश गड्डी और हजारों रुपए जब्त कर सभी जुआरियों के खिलाफ जुआ एक्ट के तहत कार्रवाई की। आनंद पुरोहित/ 12 फरवरी 2026