लेख
13-Feb-2026
...


शुभ संवत 2082, शाके 1947, सौम्य गोष्ठ, फाल्गुन कृष्ण पक्ष, शिशिर ऋतु, गुरु उदय पूर्वे, शुक्रोद्रय पश्चिमे तिथि द्वादशी, शनिवार, पूर्वाषाढ़ा नक्षत्रे, सिद्ध योगे, तैतिल करणे, धनु की चंद्रमा, प्रदोष व्रत 13 उपकर्म मुर्हूत तथापि पूर्व दिशा की यात्रा शुभ उत्तम होगी| आज जन्म लिए बालक का फल........ आज जन्म लिया बालक योग्य, बुद्धिमान, चपल, चतुर, चंचल, स्वाभिमानी तथा उत्तम वृत्ति वाला, कुशल वक्ता-अधिवक्ता, शासक-प्रशासक, उद्योगपति, जिद्दी-हठी, कमीशन एजेन्ट, मैनेजर होगा। मेष राशि :- बेचैनी उद्विघ्नता से बचियें, समय पर सोचे कार्य अवश्य ही होंगे। वृष राशि :- चिन्तायें कम होंगी, सफलता के साधन जुटायें, तथा अचानक लाभ होगा। मिथुन राशि :- सफलता के साधन जुटायें, व्यावसायिक क्षमता में वृद्धि अवश्य ही होगी। कर्क राशि :- व्यर्थ धन का व्यय, समय व शक्ति नष्ट होवे, विघटनकारी तत्व परेशान करेंगे। सिंह राशि :- भोग ऐश्वर्य से स्वास्थ्य नरम हो, विरोधी वर्ग परेशान अवश्य ही करेंगे। कन्या राशि :- धन समय नष्ट हो, क्लेश अशांति यात्रा से कष्ट अवश्य ही होगा। तुला राशि :- परिश्रम से सफलता के साधन अवश्य ही जुटाये कार्य बाधा से परेशानी होगी। वृश्चिक राशि :- चोट आदि से बचिये, क्लेश व अशांति के रोग अवश्य ही बनेंगे, ध्यान रखें। धनु राशि :- भाग्य का सितारा साथ देगा किन्तु मानसिक क्लेश व अशांति बनेगी। मकर राशि :- परिश्रम विफल हो मानसिक उद्विघ्नता व्यय तथा यात्रा में कष्ट होगा। कुंभ राशि :- आकस्मिक घटना से चोट आदि का भय होगा, कार्य का ध्यान अवश्य रखें। मीन राशि :- अधिकारियों से कष्ट इष्ट मित्र सहायक होंगे, तनाव अवश्य ही बनेगा। पीएल गौतमाचार्य // मोनिका