राज्य
13-Feb-2026


नई दिल्ली (ईएमएस)। दिल्ली इलेक्ट्रिसिटी रेगुलेटरी कमीशन ने 2 दिन पहले कंज्यूमर्स के लिए आपस में बिजली खरीदने और बेचने का रास्ता साफ कर दिया। कमीशन ने टाटा पावर दिल्ली डिस्ट्रीब्यूशन लिमिटेड और बीएसईएस राजधानी पावर लिमिटेड को पीयर-टू-पीयर एनर्जी ट्रेडिंग पर एक पायलट प्रोजेक्ट शुरू करने की इजाजत दी। राजधानी दिल्ली में बिजली के मामले में एक नई शुरुआत होने जा रही है। नई व्यवस्था के तहत दिल्ली में बिजली के उपभोक्ताओं को बड़ी राहत होगी क्योंकि कंज्यूमर्स अब आपस में बिजली की खरीद- फरोख्त कर सकेंगे। दिल्ली इलेक्ट्रिसिटी रेगुलेटरी कमीशन (डीईआरसी) ने पायलट प्रोजेक्ट के तहत पीयर-टू-पीयर बिजली ट्रेडिंग को मंजूरी दे दी है। डीईआरसी की ओर से इस योजना को पायलट प्रोजेक्ट की तरह शुरू किया गया है। इसके तहत लोग अब सोलर पैनल से बनी बिजली एक-दूसरे को खरीद और बेच पाएंगे। डीईआरसी के मुताबिक यह योजना 6 महीने के लिए पायलट आधार पर लागू की जाएगी। इस तरह की योजना का मकसद कंज्यूमर्स को सस्ती और स्वच्छ बिजली का फायदा देना है। साथ ही सोलर पावर को बढ़ावा देकर, बिजली व्यवस्था में बड़ा बदलाव करना भी है। इसके लिए राजधानी दिल्ली में ऊर्जा क्षेत्र में यह एक अहम कदम माना जा रहा है। अजीत झा/देवेन्द्र/नई दिल्ली/ ईएमएस/13/फरवरी/2026