राज्य
13-Feb-2026
...


इन्दौर (ईएमएस) श्री मध्यभारत हिंदी साहित्य समिति परिसर में आयोजित विमोचन समारोह एवं कवितांजलि महोत्सव में साहित्यकार और वाणिज्य कर अधिकारी डॉ. दीप्ति गुप्ता के कहानी संग्रह वे आंखें का विमोचन किया गया। कार्यक्रम के अतिथि सुप्रसिद्ध कवि सत्यनारायण सत्तन, समिति के प्रधानमंत्री अरविंद जेवलेकर, संचार मंत्री हरेराम वाजपेयी थे। मां शारदा साहित्यिक मंच द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम के शुभारंभ में डॉ. दीप्ति गुप्ता द्वारा रचित सरस्वती वंदना का गायन डॉ. बरखा श्रीवास्तव ने किया। प्रांतीय पत्र लेखक मंच अध्यक्ष दिनेश तिवारी उपवन ने पुस्तक समीक्षा की। संचालन डॉ. दीप्ति गुप्ता एवं तृप्ति शाह ने किया। मां शारदा साहित्यिक मंच के संस्थापक राजू धाकड़ सरल ने आभार माना। आनंद पुरोहित/ 13 फरवरी 2026