राज्य
13-Feb-2026


इन्दौर (ईएमएस) शराब की तलब में एक युवक की जान चली गई उसने बीमारी के चलते कुछ दिनों से शराब छोड़ रखी थी परन्तु तलब लगने पर जब उसने फिर जमकर शराब पी और सोया तो सोया ही रह गया सोने के दौरान ही उसकी मौत हो गई। मामला विजयनगर थाना क्षेत्र का है। पुलिस के अनुसार मृतक का नाम प्रकाश पिता शिवरतन उम्र बावन साल है। उसकी रात को संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। वह पुताई का काम करता था और किराए के कमरे में अकेला रहता था। जांच में यह बात सामने आई है कि उसने कुछ दिनों पहले पीलिया हुआ था तो उसने शराब छोड़ दी थी लेकिन फिर पीने लगा। कल भी पी और अपने कमरे में सो गया और फिर सुबह नहीं उठा। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। आनंद पुरोहित/ 13 फरवरी 2026