राज्य
13-Feb-2026


मुंबई, (ईएमएस)। दक्षिण मुंबई में नेवल डॉकयार्ड में कचरा रखने की जगह पर गुरुवार रात आग लग गई। जिससे इलाके में कुछ देर के लिए ट्रैफिक जाम हो गया। इस आगजनी में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। एक अधिकारी ने बताया कि आग रात 10.15 बजे लगी और नौसेना की अग्निशमन दल की तेज़ी से कार्रवाई में उस पर काबू पा लिया गया, जबकि आग लगने की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो गईं। जिस जगह आग लगी, वह कोलाबा में गेटवे ऑफ़ इंडिया के ठीक सामने थी। अधिकारी ने कहा, आधे घंटे के अंदर फायर ब्रिगेड ने आग को काबू में कर लिया। उन्होंने कहा कि आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है। संजय/संतोष झा- १३ फरवरी/२०२६/ईएमएस