राज्य
13-Feb-2026


इन्दौर (ईएमएस) एक चालीस वर्षीय महिला ने दुष्कर्म मामले में महिला थाने में देवास निवासी आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस के अनुसार पीड़िता ने अपनी शिकायत में बताया कि कुछ समय पहले उसकी मुलाकात देवास निवासी विजय नागर से हुई थी। फिर बातचीत का सिलसिला शुरू हुआ जो धीरे-धीरे नजदीकियों में बदल गया। इस दौरान विजय ने उसे शादी करने का भरोसा दिलाया और नगीन नगर क्षेत्र में उसकी इच्छा के विरूद्ध उसके साथ संबंध बनाए। महिला का कहना है कि उसने आरोपी पर भरोसा कर रिश्ते को स्वीकार किया था, लेकिन बाद में जब उसने शादी की बात आगे बढ़ाई तो विजय नागर मुकर गया। उसने न केवल शादी से इनकार किया, बल्कि उससे से दूरी भी बना ली। खुद को ठगा और आहत महसूस करने के बाद पीड़िता ने महिला थाने पहुंच मामले की शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी विजय नागर के खिलाफ दुष्कर्म की धाराओं में केस दर्ज कर उसकी तलाश के लिए उसके संभावित ठिकानों पर दबिश दी है। शिकायत दर्ज होने के बाद से ही आरोपी फरार बताया जा रहा है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही उसे गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया जाएगा। आनंद पुरोहित/ 13 फरवरी 2026