जिला प्रशासन की कार्यवाही में सहयोग देकर होशंगाबाद रोड से 15 झुग्गियां, स्मार्ट सिटी कार्यवाही में सहयोग देकर माता मंदिर से 01 बड़ी झुग्गी तोड़ी यातायात पुलिस को सहयोग देकर रेल्वे स्टेशन प्लेटफार्म नं. 01 से 04 वाहन जप्त किये और 20 के विरूद्ध चालानी कार्यवाही भी कराई भोपाल(ईएमएस)। नगर निगम द्वारा शहर के विभिन्न क्षेत्रों में अतिक्रमणों को हटाने की कार्यवाही निरंतर जारी है। इसी तारतम्य में निगम के अतिक्रमण निरोधक दस्ते ने शहर के विभिन्न क्षेत्रों में अतिक्रमणों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए ठेले, टेबिल, बेंच, स्टूल, कैरेड, फ्लैक्स बोर्ड, लोहे की घोड़ी आदि जप्त किए और आवागमन में बाधक दो पहिया वाहन भी हटाए और अवैध रूप से बना चबूतरा भी तोड़ा। निगम अमले ने जिला प्रशासन की कार्यवाही में सहयोग करते हुए होशंगाबाद रोड स्थित एफिटेल होटल के पास से अवैध रूप से बनीं 15 झुग्गियां जेसीबी के माध्यम से तोड़ने की कार्यवाही की साथ ही स्मार्ट सिटी की कार्यवाही में सहयोग करते हुए माता मंदिर क्षेत्र से 01 बड़ी झुग्गी को तोड़ा। निगम अमले ने यातायात पुलिस की कार्यवाही में सहयोग करते हुए रेल्वे स्टेशन प्लेटफार्म क्र. 01 की ओर खड़े 04 चार पहिया वाहन कराये और 20 चार पहिया वाहनों के विरूद्ध चालानी कार्यवाही भी कराई। निगम आयुक्त के निर्देश पर निगम के अतिक्रमण निरोधक दस्ते के दलों ने शुक्रवार को कोलार खाटूश्याम मंदिर, दानिश चौराहा, डीमार्ट, आलोक धाम, फाईन एवेन्यू, होशंगाबाद रोड कौशल नगर, 11 मील, माता मंदिर, रिवेरा टाउन, जवाहर चौक, लिंक रोड नं0-1, लिंक रोड नं0-3, जवाहर चौक, सरस्वती नगर, भदभदा चौराहा, राहुल नगर, टी.टी. नगर थाना, रंगमहल, पंचशील नगर, 11 नम्बर स्टॉप, 12 नम्बर स्टॉप, 12 नम्बर सांई बोर्ड, एम.पी. नगर जोन-1, न्यू अदालत, रेतघाट, रविन्द्र भवन, बोट क्लब, जहांगीराबाद, बाग फरहत अफजा, प्रभात चौराहा परिक्रमा पार्क, पुष्पा नगर, अशोका गार्डन, हमीदिया गेट, पुरानी सब्जी मण्डी, बैरागढ़ मिनी मार्केट, बैरागढ़ शिखा होटल, गुफा मंदिर रामानंद कालोनी, आशाराम तिराहा, करोंद चौराहा, विश्वकर्मा नगर आदि क्षेत्रों में अतिक्रमणों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए बड़ी संख्या में ठेले, गुमठी, काउंटर, बोर्ड, कैरेड आदि हटाए और 04 ठेले, 12 कैरेड, 04 लोहे की घोड़ियां, 01 स्टूल, 01 बेंच सहित अन्य प्रकार का सामान जप्त किया। इसके अतिरिक्त निगम अमले ने जिला प्रशासन की कार्यवाही में सहयोग करते हुए होशंगाबाद रोड स्थित एफिटेल होटल के पास से अवैध रूप से बनीं 15 झुग्गियां जेसीबी के माध्यम से तोड़ने की कार्यवाही की साथ ही स्मार्ट सिटी की कार्यवाही में सहयोग करते हुए माता मंदिर क्षेत्र से 01 बड़ी झुग्गी को तोड़ा। निगम अमले ने यातायात पुलिस की कार्यवाही में सहयोग करते हुए रेल्वे स्टेशन प्लेटफार्म क्र. 01 की ओर खड़े 04 चार पहिया वाहन कराये और 20 चार पहिया वाहनों के विरूद्ध चालानी कार्यवाही भी कराई। हरि प्रसाद पाल / 13 फरवरी, 2026