क्षेत्रीय
13-Feb-2026


नरसिंहपुर, (ईएमएस)। राज्य शासन के खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग के निर्देशानुसार रबी विपणन वर्ष 2026- 27 में समर्थन मूल्य पर गेहूं के उपार्जन के लिए किसान पंजीयन का कार्य 7 मार्च 2026 तक किया जाएगा। जिले में पात्र सहकारी/ विपणन समिति से प्राप्त प्रस्ताव अनुसार जिला उपार्जन समिति की अनुशंसा पर कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह ने 67 पंजीयन केन्द्रों का निर्धारण किया है। जारी आदेश के अनुसार जिले की करेली तहसील के अंतर्गत सहकारी विपणन संस्था मर्यादित करेली के तहत कार्यालय सहकारी विपणन संस्था मर्यादित करेली, वृहत्ता सेवा सहकारी संस्था करेली के तहत कार्यालय वृहत्ता सेवा सहकारी संस्था करेली, आदिम जाति सेवा सहकारी संस्था कोदसा के तहत कार्यालय आदिम जाति सेवा सहकारी संस्था कोदसा, सेवा सहकारी संस्था सुआतला के तहत कार्यालय सेवा सहकारी संस्था सुआतला, प्राथमिक सहकारी समिति मर्यादित रामपिपरिया के तहत कार्यालय प्राथमिक सहकारी समिति मर्यादित रामपिपरिया, प्राथमिक सहकारी समिति मर्यादित केरपानी- सरसला के तहत कार्यालय प्राथमिक सहकारी समिति मर्यादित केरपानी- सरसला, वृहत्ता सेवा सहकारी संस्था आमगांवबड़ा के तहत कार्यालय वृहत्ता सेवा सहकारी संस्था आमगांवबड़ा, प्राथमिक कृषि साख सहकारी समिति मर्यादित बघुवार के तहत कार्यालय प्राथमिक कृषि साख सहकारी समिति मर्यादित बघुवार, प्राथमिक कृषि सहकरी समिति मर्यादित सिमरिया करेली के तहत कार्यालय प्राथमिक कृषि साख सहकारी समिति मर्यादित सिमरिया करेली, बी- पैक्स घूरपुर के तहत कार्यालय बी- पैक्स घूरपुर और सेवा सहकारी संस्था करताज के तहत कार्यालय सेवा सहकारी संस्था करताज को पंजीयन केन्द्र बनाए गए हैं। गाडरवारा तहसील के अंतर्गत सेवा सहकारी संस्था सिहोरा के तहत कार्यालय सेवा सहकारी संस्था सिहोरा, वृहत्ता सेवा सहकारी संस्था गाडरवारा के तहत कार्यालय वृहत्ता सेवा सहकारी संस्था गाडरवारा, आदिम जाति सेवा सहकारी संस्था गोटीटोरिया के तहत कार्यालय आदिम जाति सेवा सहकारी संस्था चारगांव-गोटीटोरिया, सेवा सहकारी संस्था सीरेगांव के तहत कार्यालय सेवा सहकारी संस्था सीरेगांव, सेवा सहकारी संस्था इमलिया के तहत कार्यालय सेवा सहकारी संस्था इमलिया, वृहत्ता सेवा सहकारी संस्था करपगांव के तहत कार्यालय वृहत्ता सेवा सहकारी संस्था करपगांव, सेवा सहकारी संस्था कोड़िया के तहत कार्यालय सेवा सहकारी संस्था कोड़िया, सेवा सहकारी समिति मर्या. डुंगरिया के तहत कार्यालय सेवा सहकारी समिति मर्या. डुंगरिया, सेवा सहकारी समिति लिंगा के तहत कार्यालय सेवा सहकारी समिति लिंगा, प्राथमिक कृषि साख सहकारी समिति मर्यादित सूरना के तहत कार्यालय प्राथमिक कृषि साख सहकारी समिति मर्यादित सूरना, प्राथमिक कृषि साख सहकारी समिति मर्या. हर्रई- गाडरवारा के तहत कार्यालय प्राथमिक कृषि साख सहकारी समिति मर्या. हर्रई- गाडरवारा, प्राथमिक कृषि साख सहकारी समिति छैनाकछार के तहत कार्यालय प्राथमिक कृषि साख सहकारी समिति छैनाकछार, आदिम जाति सेवा सहकारी समिति सिल्हेटी के तहत कार्यालय आदिम जाति सेवा सहकारी समिति सिल्हेटी, बी- पैक्स समिति गोटीटोरिया के तहत कार्यालय बी- पैक्स समिति गोटीटोरिया, बी- पैक्स समिति मारेगांव के तहत कार्यालय बी- पैक्स समिति मारेगांव, बी- पैक्स समिति बारहाबड़ा के तहत कार्यालय बी- पैक्स समिति बारहाबड़ा, बी- पैक्स समिति कल्याणपुर के तहत कार्यालय बी- पैक्स समिति कल्याणपुर, सेवा सहकारी समिति पनारी के तहत कार्यालय सेवा सहकारी समिति पनारी, सेवा सहकारी समिति सड़ूमर के तहत कार्यालय सेवा सहकारी समिति सड़ूमर और बी-पैक्स समिति बरहटा के तहत कार्यालय बी- पैक्स समिति बरहटा को पंजीयन केन्द्र बनाए गए हैं। तहसील गोटेगांव के अंतर्गत वृहत्ता सेवा सहकारी संस्था करकबेल के तहत कार्यालय वृहत्ता सेवा सहकारी संस्था करकबेल, सेवा सहकारी संस्था सूरवारी के तहत कार्यालय सेवा सहकारी संस्था सूरवारी, आदिम जाति सेवा सहकारी संस्था श्रीनगर के तहत कार्यालय आदिम जाति सेवा सहकारी संस्था श्रीनगर, प्राथमिक सहकारी समिति मर्यादित इमलिया- कामती के तहत कार्यालय प्राथमिक सहकारी समिति मर्यादित इमलिया- कामती, सेवा सहकारी समिति मर्या. सिमरीबड़ी के तहत कार्यालय सेवा सहकारी समिति मर्या. सिमरीबड़ी, सेवा सहकारी समिति मर्या. उमरिया के तहत कार्यालय सेवा सहकारी समिति मर्या. उमरिया, सेवा सहकारी समिति करेलीकलां के तहत कार्यालय सेवा सहकारी समिति करेलीकलां, सेवा सहकारी समिति लाठगांव के तहत कार्यालय सेवा सहकारी समिति लाठगांव, प्राथमिक कृषि साख सहकारी समिति खमरिया के तहत कार्यालय प्राथमिक कृषि साख सहकारी समिति खमरिया, सेवा सहकारी समिति मर्या. बढ़ैयाखेड़ा के तहत कार्यालय सेवा सहकारी समिति मर्या. बढ़ैयाखेड़ा, प्राथमिक कृषि साख सहकारी समिति मर्या. सिवनीबंधा के तहत कार्यालय प्राथमिक कृषि सहकारी समिति मर्या. सिवनीबंधा, प्राथमिक कृषि साख सहकारी समिति सालीवाड़ा के तहत कार्यालय प्राथमिक कृषि साख सहकारी समिति सालीवाड़ा, बी- पैक्स समिति मगरधा के तहत कार्यालय बी- पैक्स समिति मगरधा और बी- पैक्स समिति ठेमी के तहत कार्यालय बी- पैक्स समिति ठेमी को पंजीयन केन्द्र बनाए गए हैं। तहसील तेंदूखेड़ा के अंतर्गत वृहत्ता सेवा सहकारी संस्था चावरपाठा के तहत कार्यालय वृहत्ता सेवा सहकारी संस्था चावरपाठा, वृहत्ता सेवा सहकारी संस्था तेंदूखेड़ा के तहत कार्यालय वृहत्ता सेवा सहकारी संस्था तेंदूखेड़ा, वृहत्ता सेवा सहकारी संस्था डोभी के तहत कार्यालय वृहत्ता सेवा सहकारी संस्था डोभी, प्राथमिक सहकारी समिति मर्यादित बिलगुवा के तहत कार्यालय प्राथमिक सहकारी समिति मर्यादित बिलगुवा, प्राथमिक सहकारी समिति मर्यादित काचरकोना के तहत कार्यालय प्राथमिक सहकारी समिति मर्यादित काचरकोना, प्राथमिक सहकारी समिति मर्यादित बिलहेरा के तहत कार्यालय प्राथमिक सहकारी समिति मर्यादित बिलहेरा और सेवा सहकारी संस्था रमपुरा के तहत कार्यालय सेवा सहकारी संस्था रमपुरा को पंजीयन केन्द्र बनाए गए हैं। तहसील नरसिंहपुर के अंतर्गत वृहत्ता सेवा सहकारी संस्था नरसिंहुपर के तहत कार्यालय वृहत्ता सेवा सहकारी संस्था नरसिंहपुर, सेवा सहकारी संस्था सिंहपुर के तहत कार्यालय सेवा सहकारी संस्था सिंहपुर, सेवा सहकारी संस्था मुंगवानी- पाठापिपरिया के तहत कार्यालय सेवा सहकारी संस्था मुंगवानी- पाठापिपरिया, सेवा सहकारी समिति बचई- करहैया के तहत कार्यालय सेवा सहकारी समिति बचई- करहैया, प्राथमिक कृषि साख सहकारी समिति मर्यादित मुर्गाखेड़ा के तहत कार्यालय प्राथमिक कृषि साख सहकारी समिति मर्यादित मुर्गाखेड़ा, प्राथमिक सहकारी समिति मर्यादित गोरखपुर के तहत कार्यालय प्राथमिक सहकारी समिति मर्यादित गोरखपुर और प्राथमिक कृषि साख सहकारी समिति सगौनी के तहत कार्यालय प्राथमिक कृषि साख सहकारी समिति सगौनी को पंजीयन केन्द्र बनाए गए हैं। तहसील सांईखेड़ा के अंतर्गत सेवा सहकारी संस्था खुर्सीपार के तहत कार्यालय सेवा सहकारी संस्था खुर्सीपार, सेवा सहकारी संस्था आड़ेगांव के तहत कार्यालय सेवा सहकारी संस्था आड़ेगांव, सेवा सहकारी संस्था तूमड़ा के तहत कार्यालय सेवा सहकारी संस्था तूमड़ा, सेवा सहकारी संस्था नांदनेर के तहत कार्यालय सेवा सहकारी संस्था नांदनेर, सेवा सहकारी समिति मड़गुला के तहत कार्यालय सेवा सहकारी समिति मड़गुला, बी- पैक्स सांईखेड़ा के तहत कार्यालय बी- पैक्स सांईखेड़ा, बी- पैक्स देवरी के तहत कार्यालय बी- पैक्स देवरी, बी- पैक्स देवरी के तहत कार्यालय बी- पैक्स देवरी और बी- पैक्स पिपरियाकलां के तहत कार्यालय बी- पैक्स पिपरियाकलां को पंजीयन केन्द्र बनाए गए हैं। कलेक्टर ने जारी आदेश में कहा है कि समर्थन मूल्य पर गेहूं उपार्जन हेतु किसान पंजीयन प्रक्रिया का निर्धारण जारी दिशा निर्देशों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करते हुए उक्त पंजीयन केंद्र समितियां किसान पंजीयन कार्य समय सीमा में संपादित करेंगे। एमपी किसान एप के माध्यम से स्वयं कृषक कर सकता है अपना पंजीयन जिला आपूर्ति अधिकारी नरसिंहपुर ने बताया कि इन समितियों के पंजीयन केन्द्रों में किसानों का पंजीयन नि:शुल्क किया जाएगा। इसके अतिरिक्त किसान स्वयं अपने मोबाइल से एमपी किसान एप के माध्यम से भी अपना पंजीयन कर सकते हैं। किसान एमपी ऑनलाइन, कॉमन सर्विस सेंटर, लोक सेवा केन्द्र, निजी व्यक्ति द्वारा संचालित सायबर कैफे के माध्यम से भी 50 रुपये सशुल्क देकर अपना पंजीयन करा सकते हैं। किसान द्वारा पंजीयन कराए गए रकबे का सत्यापन राजस्व विभाग द्वारा 10 मार्च 2026 तक की अवधि में समानांतर रूप से किया जाएगा। किसानों से अपील की गई है कि वे अपनी सहूलियत अनुसार उपरोक्त पंजीयन केन्द्र संस्थाओं एवं व्यवस्थाओं के माध्यम से निर्धारित अवधि में गेहूं का पंजीयन पूर्ण कराएं। श्री राहुल वासनिक ईएमएस / 13/02/2026