रायपुर (ईएमएस)। राजधानी रायपुर पुलिस द्वारा अपराधों की रोकथाम, अपराधियों पर नकेल कसने तथा क्षेत्र में सुरक्षा एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से रायपुर पुलिस कमिश्नरेट द्वारा लगातार सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस उपायुक्त (नॉर्थ जोन) मयंक गुर्जर के निर्देशानुसार अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त (नॉर्थ जोन) आकाश मरकाम एवं सहायक पुलिस आयुक्त उरला सुश्री पूर्णिमा लामा के नेतृत्व में नॉर्थ जोन क्षेत्र के थाना प्रभारियों द्वारा अपने-अपने थाना बल के साथ आसामाजिक तत्वों, गुण्डा-बदमाशों, चाकूबाजों एवं संदिग्ध व्यक्तियों की सतत जांच की जा रही है। इसी क्रम में दिनांक 13.02.2026 को थाना खमतराई को सूचना प्राप्त हुई कि पुराना डीआरएम ऑफिस के सामने रोड डब्ल्यूआरएस कॉलोनी में एक व्यक्ति हाथ में लोहे का धारदार चाकू लेकर हवा में लहराते हुए आम लोगों को डरा-धमका रहा है। सूचना पर तत्काल खमतराई पुलिस टीम मौके पर पहुंची। घेराबंदी कर संदिग्ध व्यक्ति को पकड़ा गया। पूछताछ में उसने अपना नाम लक्की उर्फ धनंजय पटनायक, पिता सुभाष पटनायक, उम्र 21 वर्ष, निवासी डब्ल्यूआरएस कॉलोनी खमतराई रायपुर बताया।आरोपी के कब्जे से 01 नग धारदार लोहे का चाकू बरामद किया गया। आरोपी के विरुद्ध थाना खमतराई रायपुर में अपराध क्रमांक 94/2026, धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत वैधानिक कार्रवाई कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। आरोपी पूर्व में भी लूट, आर्म्स एक्ट एवं मारपीट जैसे प्रकरणों में जेल जा चुका है। सत्यप्रकाश/चंद्राकर/13 फरवरी 2026