क्षेत्रीय
13-Feb-2026
...


रायपुर (ईएमएस)। रायपुर पुलिस कमिश्नरेट द्वारा सूखे नशे के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस नीति के तहत लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में 11 फरवरी 2026 को प्रतिबंधित मादक पदार्थ चिट्टा (हेरोइन) के अवैध विक्रय के आरोप में गिरफ्तार आरक्षक हिमांशु बर्मन से पुलिस रिमांड पर पूछताछ की गई। थाना टिकरापारा के अपराध क्रमांक 119/26, धारा 21 एनडीपीएस एक्ट के तहत की गई कार्रवाई में आरोपी आरक्षक हिमांशु बर्मन के कब्जे से 01 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) बरामद किया गया था। पूछताछ के दौरान आरोपी के मेमोरेंडम के आधार पर एक अन्य आरोपी लक्की सिंह की संलिप्तता सामने आई। दिनांक 13.02.2026 को आरोपी लक्की सिंह (उम्र 28 वर्ष), निवासी कुकरी पारा सुभाष नगर थाना पुरानी बस्ती रायपुर, हाल पता रूद्र विहार अमलेश्वर दुर्ग को गिरफ्तार किया गया। उसके कब्जे से 5.5 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) एवं 01 नग जिंदा कारतूस बरामद किया गया। आरोपी द्वारा पूछताछ में बताया गया कि उसने हिमांशु बर्मन से 6 ग्राम चिट्टा खरीदा था, जिसमें से आधा ग्राम सेवन कर लिया तथा शेष 5.5 ग्राम अपने पास रखा था। उक्त बरामदगी के आधार पर प्रकरण में धारा 21बी एवं 29 एनडीपीएस एक्ट तथा 25 आर्म्स एक्ट की धाराएं जोड़ी गई हैं। दोनों आरोपियों को माननीय न्यायालय में प्रस्तुत कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। सत्यप्रकाश/चंद्राकर/13 फरवरी 2026