- लाखो का गांजा डिलेवर करने आई थी भोपाल भोपाल(ईएमएस)। राजधानी भोपाल की क्राइम ब्रांच टीम ने शहर के एमपी नगर इलाके से सीहोर की रहने वाली एक महिला गांजा तस्कर को उस समय रंगे हाथ दबोच लिया जब वह नशीला माल डिलेवर करने के लिये ग्राहक का इंतेजार कर रही थी। गिरफ्तार महिला से 3 लाख कीमत का 10 किलो 270 ग्राम गांजा जप्त किया गया है। क्राइम ब्रांच एडीसीपी शैलेन्द्र सिंह चौहान ने जानकारी देते हुए बताया की टीम को मुखबिर से सूचना मिली की एमपी नगर स्थित जीवन बीमा कार्यालय के सामने मैदान में एक संदिग्ध महिला गांजे क डिलेवरी देने के लिये आने वाली है। खबर मिलने पर टीम ने मौके पर जाल बिछाया और घेराबंदी कर मुखबिर के बताए हुलिए की महिला को हिरासत में ले लियाया। पूछताछ में उसने अपना नाम सीता बाई कुचबंदिया पति राजू मेसकर (50) निवासी गंज मोहल्ला, सीहोर बताते हुए यह भी जानकारी दी की वह अनपढ़ है, और कपडे बेचने का काम करती है। तलाशी लेने पर महिला के पास मौजूद प्लास्टिक की बोरी में तीन पैकेट रखे मिले चैक करने पर उनमें 10 किलो 270 ग्राम गांजा मिला। टीम ने महिला के कब्जे से एक मोबाइल भी जप्त किया है। आरोपी महिला सीता बाई के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट का मामला कायम कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस उससे यह जानकारी जुटाने के प्रयास कर रही है, कि वह यह गांजा कहॉ से लेकर आई और राजधानी में किसे खपाने आई थी। जुनेद / 14 फरवरी