क्षेत्रीय
15-Feb-2026
...


ग्वालियर ( ईएमएस ) । सीमा सुरक्षा बल अकादमी टेकनपुर के लाल बहादुर शास्त्री खेल मैदान पर आज रविवार को 44वीं अखिल भारतीय पुलिस अश्वारोही प्रतियोगिता एवं माउंटेड पुलिस ड्यूटी मीट का औपचारिक शुभारंम्भ महानिदेशक बीएसएफ प्रवीण कुमार ने किया। इस स्पर्धा में लगभग 19 पुलिस एवं अर्ध सैनिक बल सहित पुलिस प्रशिक्षण अकादमी की टीमें भाग ले रही हैं जो अपने उत्कृष्ट अश्वारोही कौशल , अनुशासन एवं पेशेवर दक्षता का प्रदर्शन करेंगी। इस अवसर पर प्रतिभागी टीमों एवं उनके कप्तानों ने शपथ ग्रहण की वहीं उन्हांेने खेल भावना, अनुशासन तथा निष्पक्ष प्रतिस्पर्धा के उच्चतम मानकांे का पालन करने का संकल्प लिया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि महानिदेशक बीएसएफ ने कहा कि यह प्रतियोगिता न केवल प्रतिभागियों के बीच भाईचारे का निर्माण करेगी बल्कि पुलिस संगठनों में घुडसवारी के खेल के प्रति रूचि और मानकों को बढाने में सहायक होगी। उन्हांेने कहा कि मुझे उम्मीद है कि स्पर्धा के दौरान घुडसवारी का उत्कृष्ट बेहतरीन प्रदर्शन स्वस्थ प्रतिस्पर्धा एवं खेल भावना के उच्च मानक और प्रतियोगिता का सुदृढ संचालन यादगार बनायेगा। प्रतियोगिता के समापन पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली टीमों एवं प्रतिभागियों को सम्मानित किया जाएगा। यह आयोजन सुरक्षा बलां की तत्परता साहस समर्पण एवं राष्ट्र सेवा के प्रति उनकी अटूट प्रतिबद्धता का सशक्त परिचायक है।