भोपाल(ईएमएस)। शहर के आनंद नगर इलाके में सातवीं कक्षा के छात्र की करंट लगने से मौत हो जाने की घटना सामने आई है। हादसा उस समय हुआ जब छात्र नहाने के लिए बाल्टी में पानी गर्म कर रहा था। पानी कितना गर्म हुआ यह चैक करने के लिये उसने पानी में हाथ डाल दिया, जिससे उसे करंट का जोरदार झटना लगा और वह वहीं बेसूध होकर गिर पड़ा। परिवार वाले उसे फौरन ही इलाज के लिये अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन तब तक उसकी मोत हो चुकी थी। मिली जानकारी के अनुसार राजकुमार चौकसे परिवार आनंद नगर में रहते है। उनके परिवार में पत्नि सहित 13 साल का बड़ा बेटा केशव चौकसे एक निजी स्कूल में कक्षा सातवीं का छात्र था। उसका एक छोटा भाई है। परिवार वालो ने पुलिस को बताया की रविवार दोपहर करीब 12 बजे केशव ने नहाने के लिये पानी गर्म करने के लिए बाल्टी में इलेक्ट्रिक हीटर रॉड लगाई थी। कुछ देर बार पानी को चैक करने के लिये उसने बाल्टी में हाथ डाल दिया। इसी दौरान वह करंट की चपेट में आ गया और गंभीर रूप से झुलस गया। परिवार वाले उसे इलाज के लिये निजी अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां डॉक्टरों ने शुरुआती चेकअप के बाद ही केशव को मृत घोषित करते हुए पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पीएम के बाद परिवार वालो को सौपतें हुए आगे की जॉच शुरु कर दी है। जुनेद / 15 फरवरी