क्षेत्रीय
15-Feb-2026
...


नई दिल्ली (ईएमएस)। मयूर विहार में मामा-भांजे पर हमले और गोलीबारी के आरोपी कुख्यात बदमाश सरफराज उर्फ फराज को क्राइम ब्रांच ने गिरफ्तार किया है। त्रिलोकपुरी निवासी सरफराज हत्या के प्रयास, डकैती और आर्म्स एक्ट सहित दस से अधिक मामलों में शामिल रहा है। उसके कब्जे से एक ऑटोमेटिक पिस्टल और तीन कारतूस बरामद हुए हैं। उपायुक्त संजीव कुमार यादव के मुताबिक, बीते माह 25 जनवरी त्रिलोकपुरी बस स्टैंड, 27 ब्लाक के पास मारपीट और फायरिंग की घटना हुई। शिकायतकर्ता ने बताया कि वह 27 ब्लाक, त्रिलोकपुरी में मौजूद था तभी लगभग 6-7 लोग मोटरसाइकिल और स्कूटी पर आए और उस पर हमला कर दिया। अजीत झा/देवेन्द्र/नई दिल्ली/ईएमएस/15/फरवरी/2026