नई दिल्ली (ईएमएस)। दिल्ली के त्रिनगर में एक 45 वर्षीय व्यक्ति की इलेक्ट्रिक बेड पर करंट लगने से मौत हो गई। मृतक धीरज कौशिक शराब का आदी था और घटना के दिन सुबह से शराब पी रहा था। पुलिस जांच में बेड से जुड़ा एक इलेक्ट्रिक तार और सॉकेट पाया गया। यह संभवतः इलेक्ट्रिक बेड से करंट लगने से मौत का पहला मामला है, जिसमें कोई संदिग्धता नहीं मिली है। केशवपुरम थाना अंतर्गत त्रिनगर में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। इलेक्ट्रिक बेड पर सो रहे एक 45 साल के व्यक्ति की करंट लगने से मौत हो गई। पुलिस जांच में सामने आया है कि मृतक व्यक्ति शराब पीने का आदी था और वह सुबह से शराब पी रहा था और बिस्तर पर करंट लगने से उसकी मौत हो गई। बेड में एक इलेक्ट्रिक तार और इलेक्ट्रिक शाकेट भी जुड़ा हुआ पाया गया। हादसे के बाद क्राइम टीम ने घटनास्थल का मुआयना किया। इलेक्ट्रिक बेड में करंट से मौत का संभवत: पहला मामला है। उत्तर-पश्चिमी दिल्ली जिले के त्रिनगर में यह हादसा 12 फरवरी को हुआ। केशवपुरम थाना पुलिस को हादसे के संबंध में पीसीआर काल मिली। काल करने वाले व्यक्ति ने अपने भाई की करंट लगने से मौत की सूचना दी। पुलिस अधिकारी ने बताया कि धीरज कौशिक नाम का व्यक्ति कमरे में इलेक्ट्रिक बेड पर मृत अवस्था में पाया गया। यह बेड में एक इलेक्ट्रिक तार और इलेक्ट्रिक शाकेट भी जुड़ा हुआ था। पुलिस के अनुसार, मृतक के पिता ने बताया कि उसके बेटे की शादी साल 2003 में हुई थी और अब वह तलाकशुदा था। मृतक शराब पीने का आदी था और 12 फरवरी को वह सुबह से शराब पी रहा था और बिस्तर पर करंट लगने से उसकी मौत हो गई। अजीत झा/देवेन्द्र/नई दिल्ली/ईएमएस/15/फरवरी/2026