क्षेत्रीय
15-Feb-2026
...


नई दिल्ली (ईएमएस)। दिल्ली में अधिक ट्रेनें दो घंटे से ज्यादा देरी से चल रही हैं। संपर्क क्रांति एक्सप्रेस पौने सात घंटे, दरभंगा-नई दिल्ली हमसफर विशेष साढ़े छह घंटे और बरौनी-नई दिल्ली हमसफर विशेष पांच घंटे विलंब से है। विशाखापत्तनम-नई दिल्ली एपी एक्सप्रेस चार घंटे और मुजफ्फरपुर-आनंद विहार टर्मिनल सप्त क्रांति एक्सप्रेस सवा तीन घंटे देरी से पहुंचेगी। कई लोकल ट्रेनें भी देरी से चल रही हैं, जिससे यात्रियों को परेशानी हो रही है। देरी से आने के कारण नई दिल्ली-दरभंगा हमसफर विशेष सवा दो घंटे और हजरत निजामुद्दीन-जबलपुर महाकौशल एक्सप्रेस एक घंटे के विलंब से चलेगी। वहीं, कई लोकल ट्रेनों के देरी से चलने के कारण दैनिक यात्रियों की परेशानी बनी हुई है। अजीत झा/देवेन्द्र/नई दिल्ली/ईएमएस/15/फरवरी/2026