-17 केंद्रों पर दिखा छात्रों का उत्साह जबलपुर (ईएमएस)। माध्यमिक शिक्षा मंडल भोपाल की 10 और 12वीं कक्षा की परीक्षा के बाद आज मंगलवार से सीबीएसई बोर्ड की परीक्षा का भी आगाज हो गया। सीबीएसई के कुल 17 केन्द्रों पर मंगलवार को दसवीं गणित का परचा शांतिपूर्ण संपन्न हुआ तो वहीं 12 वीं का बायो टैक्नेलाजी का पेपर हुआ। सीबीएसई 10 में लगभग 8 हजार व 12 वीं में लगभग 6 हजार परीक्षाथी शामिल हो रहे हैं। असभी केन्द्रों पर नकल रोकने पुख्ता इंजताम किए गए हैं। इसके लिए अन्य व्यवस्थाअं के साथ ही सीसीटीवी कैमरों से भी सभी केन्द्रासें पर नजर रखी जा रही है। सीबीएसई की दोनों कक्षाअं कील परीक्षा एक ही पाली में पूवान्ह 10 बजे से डेढ बजे तक आयोजित की जा रही है ।आज मंगलवार से 10 वीं की परीक्षा आगामी 10 मार्च तक चलेगी जबकि 12 वीं की 10 अप्रैल को समाप्त होगी। वहीं आज मंगलवार को ही बोर्ड परीक्षाअं के कग्रम में एमपी बोउ की दसवीं कक्षा का अंग्रेजी का परचा जिले के कुल एक सौ केन्द्रों में आयोजित किया गया जिसमें पूरे जिले से नकल का एक भी प्रकरण सामने नहीं आया। .../ 17 फरवरी /2026