क्षेत्रीय
17-Feb-2026
...


- शिक्षकों की एकजुटता से मिलेगी सफलता -चन्द्रिका सिंह बस्ती (ईएमएस)। टीईटी अनिवार्यता के विरोध में प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर शिक्षकों ने आर- पार की लड़ाई का ऐलान कर दिया है। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष चन्द्रिका सिंह की अध्यक्षता में मंगलवार को शिक्षकों ने प्रेस क्लब सभागार में बैठक कर विस्तृत रणनीति बनाई। साथ ही ब्लाक अधिवेशन की तिथियों को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष ने कहा कि टीईटी अनिवार्यता के विरोध में पूरे देश में आन्दोलन के लिए टीचर्स फेडरेशन ऑफ इंडिया का गठन किया गया है। जिसमें चरणबद्ध आन्दोलन की तिथियों का निर्धारण किया जा चुका है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में शिक्षकों के अस्तित्व पर संकट है। इस संकट की घड़ी में यदि हम सभी एकजुट होकर लड़ाई लड़ेंगे तो निश्चित है सफलता मिलेगी। चरणबद्ध आन्दोलन की तिथियों की जानकारी देते हुए जिला मंत्री बालकृष्ण ओझा ने कहा कि 22 फरवरी को अपराह्न 2 बजे से 4 बजे तक ट्विटर पर हैशटैग अभियान, 23 फरवरी से 25 फरवरी तक काली पट्टी बांधकर शिक्षण कार्य, 26 फरवरी को बीएसए कार्यालय पर धरना प्रदर्शन करके जिलाधिकारी कार्यालय तक पैदल मार्च करते हुए प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन, मार्च के तीसरे सप्ताह में दिल्ली के जंतर मंतर पर विशाल धरना प्रदर्शन किया जाएगा। उन्होंने शिक्षकों से उक्त कार्यक्रमों में अधिक से अधिक संख्या में प्रतिभाग करने का आह्वान किया। पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष विष्णु दत्त शुक्ल ने कहा कि टीचर्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के बैनर तले हम सभी को एकजुट होकर लड़ाई लड़नी है। यदि हम सभी एकजुट होकर पूरे मन से लड़ाई लड़े तो निश्चित रूप से सफलता मिलेगी। जिला कोषाध्यक्ष दुर्गेश यादव ने कहा कि प्रदेश नेतृत्व के निर्देश के क्रम में ब्लॉक स्तरीय अधिवेशन को सम्पन्न कराना है। उन्होंने कहा कि सभी ब्लॉक कार्यकारिणी तत्काल सदस्यता सूची और शुल्क जमा कर दें। कहा कि जिन ब्लॉकों की सदस्यता 30ः से कम है अथवा संघर्ष शुल्क नहीं जमा किया है उन्हें स्पष्टीकरण जारी किया जाएगा। उन्होंने ब्लाकों के पदाधिकारियों से अधिवेशन की तिथि निर्धारित करके सूचित करने की बात कही। बैठक में मुख्य रूप से उमाकान्त शुक्ल, प्रताप नारायण, राजकुमार तिवारी, रवीश कुमार मिश्र, प्रवीन श्रीवास्तव, शिल्पी पाण्डेय, रीना कन्नौजिया, रेहाना परवीन, सविता पाण्डेय, राजकुमारी, शशि सिंह, सुरेश गौड़, अशोक यादव, अनिल पाठक, अनीश अहमद, मंगला मौर्य, मनीष मिश्र, गिरजेश सिंह, अविनाश दुबे, सुशील गहलोत, सुधीर तिवारी, शिवप्रकाश सिंह, हरेंद्र यादव, प्रताप नारायण, उमाकांत शुक्ल, राजीव सिंह, राजेश गिरी, संतोष मिश्र, अखिलेश पाण्डेय, संजय चौधरी, बृजेश त्रिपाठी, प्रमोद सिंह, अटल उपाध्याय, शत्रुजीत यादव, विनोद यादव, विवेक सिंह, नवीन सिंह, रामभवन यादव, अमित सिंह, रमेश चौधरी, शेषनारायण, मुस्तकीम, धर्मराज यादव, अशोक पाण्डेय, अजय पाल, माखनलाल , रवि सिंह, सत्य प्रकाश कन्नौजिया, देवेंद्र सिंह, रंजन सिंह, दिनेश सिंह, हरीओम यादव, आनंद, जूनियर शिक्षक संघ के सच्चिदानंद शुक्ल, गौरव द्विवेदी, रुद्र प्रताप चौधरी आदि शामिल रहे। ईएमएस/17/02/26