राष्ट्रीय
17-Feb-2026


जालंधर,(ईएमएस)। कांग्रेस नेता सुखपाल सिंह खैहरा ने पंजाब के सीएम भगवंत मान पर नशे के खिलाफ शपथ लेने को लेकर गंभीर सवाल उठाए हैं। खैहरा ने कैमरे के सामने लोगों को बेवकूफ बनाने की इस हरकत को शर्मनाक हरकत बताया है। सोशल मीडिया पर अपनी भड़ास निकालते हुए खैहरा ने आरोप लगाया कि पूरी दुनिया जानती है कि भगवंत मान शराबी हैं, जिन्होंने अपनी मां के सार्वजनिक शपथ लेने के बाद भी फिर से शराब पीना शुरू कर दिया था। उन्होंने कहा कि सीएम के कथित नशे की हालत के वीडियो सोशल मीडिया पर मौजूद हैं और जर्मनी में प्लेन से डिपोर्ट किए जाने की घटना अभी भी लोगों के दिमाग में ताजा है। रिपोर्ट के मुताबिक खैहरा ने भगवंत मान की नैतिकता पर सवाल उठाते हुए कहा कि उनमें किसी भी तरह के नशे के खिलाफ सार्वजनिक रूप से शपथ लेने की हिम्मत कैसे हुई? कांग्रेस नेता ने सीएम को खुली चुनौती दी कि वे कैमरे के सामने इस बात से इनकार करें कि वे शराब नहीं पीते, जबकि शराब भी एक तरह का नशा है। इसके अलावा खैहरा ने आम आदमी पार्टी के सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल पर भी निशाना साधा। उन्होंने सवाल किया कि पार्टी के कार्यकर्ता और केजरीवाल फ्लॉप रैली के दौरान मान द्वारा ली जा रही शपथ में कैसे शामिल हुए। सिराज/ईएमएस 17फरवरी26 ---------------------------------