राष्ट्रीय
अंबाला (ईएमएस)। हरियाणा सरकार में परिवहन मंत्री अनिल विज अपने आवास में गिर गए हैं, जिससे उनके दोनों पैरों में फ्रैक्चर हो गया। डॉक्टरों ने आराम करने की सलाह दी है। 20 फरवरी से विस सत्र शुरू होना है। हर बार सदन में सुर्खियों में रहने वाले मंत्री विज इस बार शायद सदन में नजर न आएं। डाक्टरों की सलाह को देखकर माना जा रहा है कि वे सत्र में शामिल नहीं हो पाएंगे। विधानसभा के बजट सत्र में विज की गैरमौजूदगी की अटकलों ने राजनीतिक गलियारों में हलचल बढ़ा दी है। विपक्ष और सत्ता पक्ष दोनों की नजरें अब इस बात पर टिकी हैं कि क्या विज सदन में पहुंच पाएंगे या नहीं। विज विधानसभा सत्रों में कभी भी अनुपस्थित नहीं रहे। आशीष दुबे / 17 फरवरी 2026