राष्ट्रीय
नागपुर, (ईएमएस)। नई दिल्ली-चेन्नई रूट पर ग्रैंड ट्रैक जीटी एक्सप्रेस में आग लगने की घटना सामने आई है। तुलजापुर के पास पोल नंबर 784 के पास जीटी एक्सप्रेस के एक पार्सल कोच में आग लग गई। आग पार्सल कोच तक ही सीमित होने के कारण किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। यह घटना नागपुर से सेवाग्राम जाने वाले रूट की है। आग की सूचना मिलते ही रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) की एक टीम मौके पर पहुंची। एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया। हालांकि, तब तक पार्सल कोच में रखे सैकड़ों पार्सल जलकर राख हो चुके थे। आग लगने का सही कारण जानने के लिए जांच चल रही है। संतोष झा- १७ फरवरी/२०२६/ईएमएस