क्षेत्रीय
ग्वालियर ( ईएमएस ) | फरार चल रहे आदतन आरोपी सचिन पुत्र माधव सिंह रावत निवासी ग्राम टोरियाकलां जिला शिवपुरी की गिरफ्तारी पर 30 हजार रुपए का इनाम घोषित किया गया है। पुलिस महानिरीक्षक अरविंद कुमार सक्सेना द्वारा इस आशय का आदेश जारी किया गया है। पूर्व में इस आरोपी पर पुलिस अधीक्षक शिवपुरी द्वारा 10 हजार रुपए का इनाम घोषित किया गया था। जो भी व्यक्ति विधि संगत तरीकों से इस आदतन अपराधी को गिरफ्तार कराने में मदद करेंगे, उन्हें यह इनाम दिया जायेगा। आरोपी सचिन के खिलाफ पुलिस थाना करैरा में संगीन आपराधिक मामले दर्ज हैं।