दतिया ( ईएमएस ) गोराघाट थाना अंतर्गत गांव कोटरा की पुलिया के पास मंगलवार सुबह एक 18 वर्षीय युवक की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। घटना सुबह करीब 10 बजे की है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। मृतक की पहचान मोहनीश (18) पिता हरिमोहन रावत निवासी गांव कोटरा के रूप में हुई है। वह ग्वालियर में रहकर ग्रेजुएशन की पढ़ाई कर रहा था। मंगलवार सुबह मोहनीश बस से ग्वालियर से अपने गांव आया और कोटरा तिराहे पर उतरकर पैदल गांव की ओर जा रहा था। इसी दौरान रेलवे पटरी पार करते समय ट्रेन की चपेट में आ गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची डायल 112 ने शव को कब्जे में लिया। मृतक की जेब से मिले दस्तावेजों के आधार पर उसकी पहचान की गई।