श्योपुर ( ईएमएस ) | कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट अर्पित वर्मा के मार्गदर्शन में तथा सीएमएचओ डॉ. डीएस सिकरवार के निर्देशन में जिला मलेरिया अधिकारी डॉ एसएन बिंदल द्वारा विकासखंड विजयपुर के ग्राम सीखेड़ा में एक वृहद स्तरीय मलेरिया मास शिविर का आयोजन किया गया शिविर में 109 लोगों कि किट द्वारा मलेरिया कि जाँच एवं बीमारियों का उपचार किया गया। शिविर के दौरान डॉ दयाराम जाधव, एमटीएस साहिब कुरैशी, सेक्टर सुपरवाइजर श्रीएमएल जाटव, सीएचओ लेखराज प्रजापति, श्री सत्यनारायण मीणा, एएनएम श्रीमती वर्षा ठाकुर, लैब तकनीशियन श्री सतीश सहित पीएम जनमन (एमएमयू) वीरपुर की पूरी टीम, आशा सुपरवाइजर एवं आशा कार्यकर्त्ता उपस्थित रही, उपचार के अतिरिक्त उपस्थित ग्रामीणों को मलेरिया नियंत्रण कि विस्तार से समझाइश दी गई, मलेरिया बीमारी के लक्षण, जाँच एवं उपचार की जानकारी दी गई।