क्षेत्रीय
17-Feb-2026
...


दतिया ( ईएमएस ) | समग्र शिक्षा अभियान के अंतर्गत राज्य शिक्षा केंद्र मध्यप्रदेश के मार्गदर्शन में जनपद शिक्षा केंद्र दतिया द्वारा विगत दिवस दिव्यांग विद्यार्थियों (आईईडी/सीडब्लूएसएन) के लिए सहायक उपकरण वितरण कार्यक्रम का आयोजन डाईट परिसर दतिया में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में 55 दिव्यांग छात्र-छात्राओं को उनकी आवश्यकता अनुसार उपकरण प्रदान किए गए। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप डाइट प्राचार्य करन सिंह परिहार, विशिष्ट अतिथि अंबुज तिवारी (एपीसी-आईईडी) तथा अध्यक्षता बीआरसीसी अखलेश राजपूत ने की। जबलपुर स्थित एलिम्को संस्था के चिकित्सकों डॉ. नीरज मौर्य, डॉ.प्रिया वर्मा, डॉ. आनंद सिंह व डॉ. विवेक कुमार ने पूर्व परीक्षण के आधार पर विद्यार्थियों को उपकरण वितरित किए। कार्यक्रम में हेमराज शर्मा को व्हीलचेयर, आयुष प्रजापति को टीएलएम किट, रंजना को ब्रेल किट तथा शिवराज दांगी को श्रवण यंत्र सहित अन्य विद्यार्थियों को आवश्यक उपकरण प्रदान किये गये । श्री अखलेश राजपूत बी.आर.सी.दतिया ने कहा कि दिव्यांग विद्यार्थी समाज की अमूल्य धरोहर हैं। सहायक उपकरणों से उनका आत्मविश्वास बढ़ेगा और वे शिक्षा की मुख्यधारा से जुड़कर स्वावलंबी बन सकेंगे। कार्यक्रम के अंत में आभार प्रदर्शन बुद्ध सिहं दांगी एम.आर.सी ने किया। इस अवसर पर राजीव समाधिया , दीपक दांगी, हाकिम सिंह चौहान, राजकुमार माझी, विवेक पाठक एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थी, अभिभावक एवं शिक्षक उपस्थित रहे।