नई दिल्ली (ईएमएस)। सीबीएसई एग्जाम से एक दिन पहले पैरंट्स एडमिट कार्ड के लिए साकेत के एपीजे स्कूल के आगे जमे रहे और प्रदर्शन किया। तीन स्टूडेंट्स के एडमिट कार्ड रोके जाने की शिकायत के साथ देर शाम तक पैरंट्स जमे रहे। उनका आरोप है कि मनमानी फीस ना देने पर स्कूल ने 10वीं के दो स्टूडेंट्स और 12वीं के एक स्टूडेंट का एडमिट कार्ड रोक दिया है। यह स्टूडेंट्स का हैरसमेंट है। स्टूडेंट्स का एडमिट कार्ड आखिरकार रात मंक पैरंट्स को मिल पाया। पैरंट्स का कहना है कि यह पूरा दिन उनसे ज्यादा उनके बच्चों के लिए तनाव में बीता। 10वीं की स्टूडेंट के पिता हरीश चौधरी ने कहा है कि 17 फरवरी को मेरी बेटी का मैथ्स का पेपर है, उसका एडमिट कार्ड देर शाम तक जारी नहीं हुआ। उसकी एग्जाइंटी को समझिए। हम सितंबर से स्कूल को चेक देने की कोशिश कर रहे हैं, मगर वो नहीं ले रहे हैं। हमने डीएम और शिक्षा विभाग के जरिए फीस का चेक भिजवाने की कोशिश की, मगर स्कूल ने उनसे लेकर हमें लौटा दिया। राष्ट्रीय बाल संरक्षण अधिकार आयोग (एनसीपीसीआर) के निर्देश के बावजूद स्कूल हमें नहीं सुन रहा। अजीत झा/देवेन्द्र/नई दिल्ली/ईएमएस/17/फरवरी/2026