राज्य
भोपाल(ईएमएस)। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने जेईई मुख्य परीक्षा में सफल होने वाले प्रदेश के सभी विद्यार्थियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दीं हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने इंदौर के रिद्धेश बेंडाले को प्रदेश में प्रथम स्थान और अनुष्का अग्रवाल को स्टेट गर्ल्स टॉपर बनने पर विशेष रूप से बधाई दी है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सभी विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं भी दीं। हरि प्रसाद पाल / 17 फरवरी, 2026