जीतू पटवारी ने दी बधाई भोपाल (ईएमएस)। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता पार्टी में प्रमुख रहे प्रख्यात कवि सत्यनारायण सत्तन की बेटी कनु प्रिया ने आज कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर ली है। उन्होंने कांग्रेस मीडिया विभाग के अध्यक्ष मुकेश नायक और महिला कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष अर्चना जायसवाल की उपस्थिति में कांग्रेस ज्वाइन की है। कनु प्रिया के कांग्रेस में शामिल होने पर प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने बधाई देते हुए कांग्रेस में उनका स्वागत किया। सत्यनारायण सत्तन भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और पार्टी के प्रमुख सदस्य हैं। उन्होंने साल 1980 में मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में इंदौर-1 निर्वाचन क्षेत्र से उम्मीदवार निर्वाचित किया था। लेकिन वे चंद्रशेखर व्यास से चुनाव हार गए थे। उसी समय क्षेत्र में उपचुनाव हुआ और सत्तन ने भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के उम्मीदवार कृपाशंकर शुक्ला को चुनावी मैदान में हरा दिया था। भाजपा के वरिष्ठ नेता होने के साथ ही सत्यनारायण सत्तन प्रख्यात कवि भी है।