क्षेत्रीय
17-Feb-2026
...


भोपाल(ईएमएस)। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने स्वतंत्रता सेनानी वासुदेव बलवंत फड़के की पुण्य तिथि पर श्रद्धांजलि दीं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि वासुदेव बलवंत फड़के ने मातृभूमि को स्वतंत्र कराने के लिए कोली, भील तथा धांगड़ समुदाय को एकत्र कर संगठन रामोशी स्थापित किया। स्वतंत्रता सेनानी वासुदेव बलवंत फड़के ने पुणे नगर को अपने नियंत्रण में लेकर स्वतंत्रता जागृति के दीप को प्रज्ज्विलित रखा। हरि प्रसाद पाल / 17 फरवरी, 2026