क्षेत्रीय
17-Feb-2026
...


इंदौर (ईएमएस)। प्रख्यात हेल्थ केयर कोच और पीएलआर थैरेपी विशेषज्ञ डॉ. पीयूष सक्सेना ने कहा कि शरीर के भीतरी अंगों की स्वच्छता ही व्यक्ति को ऊर्जावान और रोगमुक्त बनाए रखने की कुंजी है। वे मंगलवार को इंदौर प्रेस क्लब में आयोजित चाय पर चर्चा कार्यक्रम में मीडियाकर्मियों को संबोधित कर रहे थे। प्राकृतिक चिकित्सा के सिद्धांतों पर प्रकाश डालते हुए डॉ. सक्सेना ने कहा कि हम बाहरी सफाई पर तो ध्यान देते हैं, लेकिन स्वास्थ्य का असली रहस्य आंतरिक अंगों के शुद्धिकरण में छिपा है। संवाद के दौरान उन्होंने पत्रकारों के स्वास्थ्य संबंधी विभिन्न जिज्ञासाओं और सवालों के उत्तर भी दिए। इससे पूर्व, प्रेस क्लब महासचिव प्रदीप जोशी ने डॉ. सक्सेना का स्वागत किया। कार्यक्रम का संचालन कोषाध्यक्ष मुकेश तिवारी ने किया तथा आभार महिला प्रतिनिधि पूनम शर्मा ने व्यक्त किया। इस अवसर पर वरिष्ठ पत्रकार राजेंद्र कोपरगांवकर, राजीव उपाध्याय, पर्यावरणविद दिलीप बाघेला सहित कार्यकारिणी सदस्य और शहर के गणमान्य पत्रकार उपस्थित थे। प्रकाश/17 फरवरी 2026