क्षेत्रीय
17-Feb-2026
...


- 4 वर्षों में 4 करोड़ की सहायता पूर्ण - देशभर के 1,000 मेधावियों में इंदौर के 5 सितारे शामिल; इलेक्ट्रिशियन परिवारों के बच्चों को मिली शिक्षा की नई संजीवनी :: इंदौर (ईएमएस)। भारत की अग्रणी कंज्यूमर इलेक्ट्रिकल्स एवं वायर निर्माता कंपनी आरआर काबेल ने मंगलवार को अपने प्रतिष्ठित काबेल स्टार छात्रवृत्ति कार्यक्रम (सीजन 4) के विजेताओं की घोषणा की। कंपनी ने अपने शिक्षित और सशक्त भारत के संकल्प को दोहराते हुए इस वर्ष भी 1 करोड़ रू. से अधिक की छात्रवृत्ति वितरित की। इस गौरवशाली पहल के चार वर्ष पूरे होने पर कुल सहायता राशि 4 करोड़ रू. के आंकड़े को पार कर गई है। देशभर से प्राप्त हजारों आवेदनों में से इस वर्ष लगभग 1,000 होनहार छात्रों का चयन किया गया, जिनमें इंदौर के 5 मेधावी छात्र शामिल हैं। यह कार्यक्रम विशेष रूप से उन इलेक्ट्रिशियनों के बच्चों के लिए समर्पित है, जिन्होंने इस वर्ष 10वीं की परीक्षा सफलतापूर्वक उत्तीर्ण की है। चयनित प्रत्येक छात्र को उच्च माध्यमिक शिक्षा के प्रोत्साहन हेतु 10,000 रू. की राशि प्रदान की गई। वर्ष 2022 में अपनी शुरुआत से अब तक यह पहल देशभर के 4,000 से अधिक छात्रों के सपनों को पंख लगा चुकी है। :: सिर्फ आर्थिक मदद नहीं, यह भविष्य का निर्माण है : कीर्ति काबरा आरआर ग्लोबल की डायरेक्टर, श्रीमती कीर्ति काबरा ने इस अवसर पर कहा, हमारे काबेल दोस्त (इलेक्ट्रिशियन) केवल बिज़नेस पार्टनर नहीं, बल्कि हमारे विकास की नींव हैं। इस छात्रवृत्ति के जरिए हम केवल आर्थिक मदद नहीं कर रहे, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए संभावनाओं के वे द्वार खोल रहे हैं जो उनकी नियति बदल सकते हैं। इन युवाओं को आत्मविश्वास के साथ भविष्य की ओर बढ़ते देखना ही हमारी वास्तविक सफलता है। :: अभिभावकों में गर्व, छात्रों में नई ऊर्जा :: समारोह के दौरान विजेताओं और उनके माता-पिता के चेहरों पर गर्व और संतोष के भाव स्पष्ट थे। कंपनी ने स्पष्ट किया कि आर्थिक तंगी किसी भी मेधावी छात्र की महत्वाकांक्षा को रोक न पाए, इसके लिए आरआर काबेल भविष्य में भी इस शैक्षणिक सहयोग को जारी रखने और कल के लीडर्स तैयार करने के लिए प्रतिबद्ध है। प्रकाश/17 फरवरी 2026