क्षेत्रीय
17-Feb-2026
...


ग्वालियर ( ईएमएस ) | मध्य प्रदेश किसान सभा द्वारा आज कृषि उपज मंडी लक्ष्मीगंज ग्वालियर में प्रदर्शन किया गया, इस प्रदर्शन मे किसान सभा के राज्य महासचिव अखिलेश यादव मुख्य रूप से शामिल रहे | मंडी में किसानों द्वारा बची गई धान का भुगतान पिछले डेढ़ वर्षो के अटका पड़ा है व्यापारियों एवं मंडी कर्मचारीयों की मिलीभगत से हुए घोटाले में करीब 8 करोड़ रुपये का किसानो का भुगतान लंबित पड़ा है वही सभी आरोपियों की जमानत होकर वे आराम से जीवन जी रहे है और किसान अपने पैसों के लिए भटक रहा है, किसान सभा के जिला अध्यक्ष तलविंदर सिंह ने ऐलान किया है की अगर किसानों का पैसा जल्द नही मिलता तो किसान सभा सभी किसानों के साथ मिलकर गल्ला मंडी को अनिश्चित काल के लिए बंद करेगी, प्रदर्शन के दौरान तहसीलदार लश्कर के जरिये प्रबन्ध संचालक, मंडी समिति भोपाल, एवं कलेक्टर को ज्ञापन को ज्ञापन देते हुए सभी किसानों किसानों ने मंडी बंद आंदोलन करने का संकल्प लिया | प्रदर्शन में किसान नेता सुग्रीव सिंह कुशवाह, जसविंदर सिंह डिडसा, हाकिम सिंह कुशवाह, अंगद सिंह, जय सिंह राठौर, अनिल कुमार, महेश रजक, महेंद्र गुर्जर, देवेंद्र कौरव सहित सैकड़ो की संख्या में किसान शामिल थे