क्षेत्रीय
17-Feb-2026
...


कोरबा (ईएमएस) सिटी डेंटल अस्पताल द्वारा 16 फरवरी दिन सोमवार को भारत एल्युमिनियम कंपनी लिमिटेड (बालको) प्लांट परिसर के अंदर निःशुल्क डेंटल अवेयरनेस कैंप का सफल आयोजन किया गया। इस शिविर का नेतृत्व अस्पताल संचालक डॉ. मोहम्मद सरफराज खान एवं डॉ. बी. प्रसाद धीमर तथा उनकी विशेषज्ञ टीम द्वारा किया गया। इस अवसर पर उपस्थित कर्मचारियों एवं स्टाफ को दांतों की सही देखभाल, ओरल हाइजीन बनाए रखने के तरीके, दांतों से संबंधित सामान्य बीमारियों की रोकथाम तथा नियमित जांच के महत्व के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। डॉक्टरों की टीम ने बताया कि सही ब्रश करने की विधि, समय-समय पर डेंटल चेकअप तथा संतुलित आहार से दांतों को लंबे समय तक स्वस्थ रखा जा सकता है। शिविर के आयोजन में बालको प्रबंधन की ओर से सुलभ, हर्ष सिंह एवं उनकी टीम का विशेष सहयोग रहा। उनके सहयोग से यह कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ और कर्मचारियों को डेंटल स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने में महत्वपूर्ण योगदान मिला। सिटी डेंटल अस्पताल द्वारा समय-समय पर इस प्रकार के जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं, जिससे समाज में दंत स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाई जा सके और लोगों को बेहतर डेंटल सेवाएं प्रदान की जा सकें। 17 फरवरी / मित्तल