क्षेत्रीय
17-Feb-2026
...


- युवक के सिर में लगी गोली ग्वालियर ( ईएमएस ) महाराजपुर थाना क्षेत्र के गिरगांव में मंगलवार दोपहर को 40 हजार रुपए के लेन-देन को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। इस दौरान एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। जिससे एक युवक के सिर में गोली लगी उसे गंभीर हालत में इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है जानकारी के अनुसार डालचंद अपने भाई राजवीर और एक अन्य भाई के साथ खेत में पानी दे रहा था। तभी गांव में ही रहने वाले रामसेवक, सोनू, सुमनता, लल्ला, भब्बा और दीपू गुर्जर सहित अन्य हमलावरों ने उस पर हमला कर फायरिंग शुरू कर दी। डालचंद गुर्जर (40) के सिर में गोली लगी है। वह गंभीर रूप से घायल है, उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है। डालचंद बचपन से ही गूंगा-बहरा है। घायल डालचंद को ग्वालियर के जयारोग्य अस्पताल समूह के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया है। सभी हमलावर फरार हो गए। पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है। हमलावरों की तलाश की जा रही है।