राष्ट्रीय
17-Feb-2026


नई दिल्ली (ईएमएस)। पश्चिम बंगाल समेत 4 राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश में विधानसभा चुनावों की घोषणा अगले महीने यानी मार्च में हो सकती है। अप्रैल में इन राज्यों में विधानसभा के चुनाव कराये जा सकते हैं। अप्रैल में पश्चिम बंगाल के अलावा असम, तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी में अलग-अलग तारीखों पर विधानसभा चुनाव हो सकते हैं। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी है। उन्होंने कहा कि निर्वाचन आयोग विधानसभा चुनावों की तारीखों की घोषणा ‘मार्च के मध्य में किसी समय’ एक साथ करेगा। चुनाव अप्रैल में अलग-अलग तारीखों पर हो सकते हैं। 5 विधानसभाओं का कार्यकाल मई और जून में अलग-अलग तारीखों पर खत्म हो रहा है। केंद्रशासित प्रदेश पुडुचेरी की विधानसभा का 5 साल का कार्यकाल 15 जून को खत्म होगा। असम, केरल, तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल विधानसभा का कार्यकाल क्रमश: 20, 23, 10 और 7 मई को खत्म हो रहा है। सुबोध/१७-०२-२०२६