क्षेत्रीय
18-Feb-2026
...


फिरोजाबाद(ईएमएस) यूपी माध्यमिक शिक्षा परिषद की बोर्ड परीक्षाएं 18 फरवरी बुधवार से शुरू हो गयीं जो कि 12 मार्च तक चलेंगी.फिरोजाबाद जिले में यह परीक्षाएं 107 केंद्रों पर आयोजित की जा रहीं है जिनमें 71 हजार 620 परीक्षार्थी भाग ले रहे है.खास बात यह है कि न केवल परीक्षा केंद्र बल्कि हर कक्ष की निगरानी सीसीटीवी से हो रही है. जिला विद्यालय निरीक्षक धीरेंद्र सिंह ने बताया कि परीक्षा को शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने के मकसद से जिले को 5 जोन और 37 सेक्टर में विभाजित किया गया है.उन्होंने बताया कि हर केंद्र पर स्टेटिक मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई है.जिले में इंटरमीडिएट और हाईस्कूल के मिलाकर 71 हजार 620 परीक्षार्थी परीक्षा दे रहे है.इस परीक्षा को सम्पन्न कराने के लिए 3350 कक्ष निरीक्षकों को तैनात किया गया है.छह सौ से ज्यादा पुलिसकर्मियों की तैनाती की गयी है.जहां परीक्षा केंद्र है,वहां आसपास धारा 163 लागू की गई है.परीक्षा केंद्रों के इर्दगिर्द फोटोस्टेट की दुकानें भी बंद रहेंगीं.जिला विद्यालय निरीक्षक ने बताया कि हर कक्ष की निगरानी सीसीटीवी से हो रही है.परीक्षार्थियों को सघन तलाशी के बाद ही एंट्री मिल रही है.केंद्र पर इलेक्ट्रॉनिक वाच या फिर अन्य कोई गेजेट्स ले जाने पर रोक लगी है ईएमएस