बिलासपुर (ईएमएस)। इंडियन मुस्लिम प्रीमियर लीग क्रिकेट प्रतियोगिता में इस वर्ष की प्रतिष्ठित एपीजे अब्दुल कलाम ट्रॉफी पर मुगल लीजेंड्स ने कब्जा जमाया। रोमांचक फाइनल मुकाबले में मुगल लीजेंड्स ने अल हिंद लायंस को 17 रन से हराकर खिताब अपने नाम किया। विजेता टीम को 1,10,786 रुपये नगद एवं ट्रॉफी तथा उपविजेता अल हिंद लायंस को 55,786 रुपये नगद व ट्रॉफी प्रदान की गई। फाइनल में मुगल लीजेंड्स का दमदार प्रदर्शन फाइनल मुकाबला मुगल लीजेंड्स और अल हिंद लायंस के बीच खेला गया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए मुगल लीजेंड्स ने 10 ओवर में 3 विकेट खोकर 112 रन बनाए। अली ने शानदार 53 रन और मेहताब ने 19 रन का योगदान दिया।लक्ष्य का पीछा करने उतरी अल हिंद लायंस की टीम 7 विकेट पर 95 रन ही बना सकी। इस तरह मुगल लीजेंड्स ने 17 रन से मुकाबला जीतकर ट्रॉफी अपने नाम कर ली। इन खिलाडिय़ों को मिले विशेष पुरस्कार 0 मैन ऑफ द मैच - मेहताब खान 0 मैन ऑफ द सीरीज - दानिश अली (मरहूम फिरोज कुरैशी की याद में) 0 बेस्ट बैट्समैन - जानू खान (अल हिंद लायंस) 0 बेस्ट बॉलर - शोएब शेखानी (जीनत अल्टीमेट वॉरियर्स) 0 बेस्ट विकेटकीपर - मुजम्मिल सिद्दीकी 0 इमर्जिंग प्लेयर - मोहम्मद साद 0 डिसिप्लिन टीम - जदीर स्पार्टन अतिथियों ने बढ़ाया खिलाडिय़ों का उत्साह समारोह में वक्फ बोर्ड अध्यक्ष डॉ. सलीम राज, विधायक अटल श्रीवास्तव, दिलीप लहरिया, पूर्व सभापति शेख नजीरुद्दीन, महेश दुबे, हिमांशु जैन, प्रिंस भाटिया, नीतू श्रीवास्तव सहित अनेक गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे। सभी ने विजेता और उपविजेता टीम को बधाई देते हुए आयोजन समिति की सराहना की।विधायक अटल श्रीवास्तव ने कहा कि आईपीएल की तर्ज पर हो रही यह प्रतियोगिता समाज को जोडऩे का बड़ा माध्यम है। युवाओं ने निभाई भूमिका आयोजन समिति के अध्यक्ष तौसीफ खान ने बताया कि प्रतियोगिता में 16 टीमों ने भाग लिया। आयोजन को सफल बनाने में बिलासपुर यूथ एंड वेलफेयर एसोसिएशन के समीर अहमद, दुलारे भाई, अजहरूद्दीन, तौफीक मेमन, टीपू शाहबाज, सलमान कुरेशी सहित सभी सदस्यों का विशेष योगदान रहा। मनोज राज 18 फरवरी 2026