बिलासपुर (ईएमएस)। श्री नारायणी महिला समिति के सहयोग से प्रत्येक वर्ष श्री राणीसती दादी जी मंदिर, रिंग रोड-दो में गरीब एवं जरूरत मंद कन्याओं का विवाह कराया जाता है। इसी कड़ी में 19 फरवरी की शाम 15 जोड़े परिणय सूत्र में बंधेंगे। इसमें प्रत्येक वर-वधु के लगभग 50 सदस्यों का नाश्ता एवं भोजन के साथ वर-वधु की विवाह की साड़ी एवं सूट, एक अन्य सूटकेस में 11 साड़ी के साथ अन्य कपड़े, श्रृंगार का सामान, मंगलसूत्र, आलमारी, कूलर, पंखा, बर्तन नगद राशि आदि आवश्यक सामान वर-वधु को दिए जाते हैं। अब तक कुल 100 कन्याओं का विवाह मंदिर प्रांगण में कराया जा चुका है। साल में एक बार और ज्यादा संख्या जोड़े के आवेदन आ जाने से दो बार में यह कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। इस आयोजन में सतरूपा व संजय, सत्यवती व गीता प्रसाद, मालती व मोहले, नमिता व द्वारिका, नंदिनि व मेलालाल, प्रीति कुमारी व हरीश, लक्की वसिव कुमार, आरती व मुकेश, पिंकी व सुनील, सौम्या व अमित, गायत्री व सुशील, दीक्षा व ऐन, कीर्ति व गोपाल, भावना व बलराम परिणय सूत्र में बंधेंगे। मनोज राज 18 फरवरी 2026