क्षेत्रीय
18-Feb-2026
...


बिलासपुर (ईएमएस)। छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत नियामक आयोग द्वारा वित्तीय वर्ष 2026-27 से 2029-30 तक की अवधि के लिए बिजली दरों (टैरिफ) एवं राजस्व आवश्यकताओं से संबंधित याचिकाओं पर बिलासपुर क्षेत्र के उपभोक्ताओं हेतु जनसुनवाई आयोजित की गई। यह जनसुनवाई 17 फरवरी को बिलासपुर, मुंगेली, कोरबा एवं जीपीएम जिलों के उपभोक्ताओं के लिए संपन्न हुई। पहली बार क्षेत्रवार ऑनलाइन जनसुनवाई की सुविधा आयोग ने पहली बार राज्य के दूर-दराज क्षेत्रों के उपभोक्ताओं की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए क्षेत्रवार ऑनलाइन जनसुनवाई की सुविधा प्रदान की।शहर के तिफरा स्थित कार्यपालक निदेशक कार्यालय में ऑनलाइन व्यवस्था की गई, जहां से उपभोक्ता सीधे रायपुर स्थित आयोग कार्यालय से जुड़े। जनसुनवाई का समय 12 बजे से 1.30 बजे तक तथा दोपहर 3 बजे से सायं 4.30 बजे तक निर्धारित किया गया था। उपभोक्ताओं ने दर्ज कराईं आपत्तियां और सुझाव इस दौरान आम नागरिकों, किसानों, उद्योगपतियों एवं औद्योगिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने बिजली दरों से संबंधित अपनी आपत्तियां एवं सुझाव आयोग के समक्ष प्रस्तुत किए। आयोग ने सभी सुझावों को रिकॉर्ड में दर्ज कर विस्तृत अध्ययन के पश्चात ही विद्युत दर निर्धारण करने का आश्वासन दिया। मनोज राज 18 फरवरी 2026