क्षेत्रीय
18-Feb-2026


ग्वालियर ( ईएमएस ) | कला समूह का हंगरी स्टोन नाट्य फेस्टिवल 27 फरवरी से शुरू होगा। 1 मार्च तक चले वाले फेस्ट को लेकर समूह के होजाई गंबासिंह ने बताया कि तीन दिन में चार नाटकों का मंचन किया जाएगा। सबसे पहले 27 फरवरी को कालीदास द्वारा रचित मेघदूत नाटक का मंचन होगा। 28 फरवरी को आर्टिस्ट कंबाइन इन टू द डार्क रुम और आत्महत्या का मंचन करेगा। 1 मार्च को वीमेंस नाट्य संस्था नेपथ्य राग का मंचन करेंगी। सभी प्रस्तुतियां कला समूह में शाम 7 बजे से होंगी।