राज्य
18-Feb-2026
...


कोरबा (ईएमएस) कोरबा जिलान्तर्गत वन मंडल कटघोरा के जटगा रेंज में घूम रहे 48 हाथी चैतमा रेंज के ग्राम तेलसरा के आस-पास पहुंच रहे हैं। हाथियों को ग्रामीण भी अब भगाने लगे हैं। इधर कुदमुरा रेंज से 15 हाथी धरमजयगढ़ लौट गए हैं। यहां अब 12 हाथी घूम रहे हैं। जटगा रेंज में घूम रहे हाथियों ने कुटेशर नगोई के धोबीबारी में मकानों को तोड़ दिया था। इसके बाद हाथी आस-पास क्षेत्र में भी पहुंचने लगे हैं। अभी रबी फसल का समय है। इस वजह से कोई नुकसान ना हो, इसके लिए ग्रामीण हाथियों को शोर मचाकर भगा रहे हैं। वन मंडल कोरबा में 12 हाथी हैं। इनमें कुदमुरा के गुरमा में एक दंतैल हाथी अकेला घूम रहा है। 11 हाथी करतला रेंज के चिकनीपाली में घूम रहे हैं, जो कि फिलहाल शांत हैं। 18 फरवरी / मित्तल