नई दिल्ली (ईएमएस)। आदर्श नगर, दिल्ली में रेहान की चाकू मारकर हत्या के मामले में स्पेशल सेल ने दो आरोपियों, चिराग और रोहित को गिरफ्तार किया है। यह वारदात आपसी रंजिश के चलते आज़ादपुर के मोनेस्ट्री मार्केट में हुई थी, जहाँ रेहान और उसके साथी गौरव पर हमला किया गया। गौरव बच गया, लेकिन रेहान की मौत हो गई। पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है। वारदात के दौरान रेहान के एक साथी पर भी चाकू से वार किया गया था, लेकिन उपचार से उसकी जान बच गई। डीसीपी कृष्ण कुमार के मुताबिक गिरफ्तार किए गए बदमाशों के नाम चिराग उर्फ चीकू व रोहित कुमार उर्फ बाला है। चिराग, भलस्वा डेरी का रहने वाला है और 10वीं पास है। उसका कोई पिछला आपराधिक रिकार्ड नहीं है। रोहित कुमार भी भलस्वा डेरी का रहने वाला है और 12वीं पास है। अजीत झा/देवेन्द्र/नई दिल्ली/ईएमएस/18/फरवरी/2026