नई दिल्ली (ईएमएस)। एआई समिट 2026 में दूसरे दिन बड़ी संख्या में विजिटर्स ने हिस्सा लिया। इससे एक दिन पहले सोमवार को जहां व्यवस्था में खामियों को लेकर एक्स इंस्टाग्राम, फेसबुक और अन्य सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म पर लोगों ने नाराजगी जताई थी, वहीं दूसरे दिन इंतजामों में सुधार देखने को मिला। पहले दिन हजारों की संख्या में स्टार्टअप फाउंडर्स, टेक एक्सपर्ट्स और विदेशी डेलिगेट्स समिट में पहुंचे थे। इधर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की विजिट को लेकर पूरा भारत मंडपम सील कर दिया गया। कड़ी सुरक्षा के कारण एंट्री पॉइंट्स पर लंबी कतारें लग गईं। ग्लोबल टेक कंपनियों के प्रतिनिधि और डेलिगेट्स को घंटों इंतजार करना पड़ा। सोशल मीडिया पर कुछ ने सामान चोरी होने की पोस्ट डाली। जिस पर राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सोशल मीडिया अकाउंट यूजर्स ने तरह तरह की प्रतिक्रियाएं दीं। अजीत झा/देवेन्द्र/नई दिल्ली/ईएमएस/18/फरवरी/2026